मैनपुरी, फरवरी 13 -- बेवर। कस्बा के फर्रुखाबाद रोड बहाता निवासी युवक ने दिल्ली के जहांगीरपुरी में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। कस्बा निवासी नेकसे लाल यादव का 22 वर्षीय पुत्र आमोद यादव दिल्ली के जहांगीरपुरी में रहकर ओला उबर कंपनी में टैक्सी संचालन का काम करता था। गुरुवार दोपहर परिजनों को युवक द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिली। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को बेवर में लाया गया और अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नेकसे लाल के एक पुत्र व एक पुत्री थे। अब अकेली पुत्री बची है। 20 वर्ष पूर्व लेंटर गिरने से नेकसेलाल के दूसरे पुत्र की मौत हो गई थी। इकलौते पुत्र द्वारा आत्महत्या कर लेने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...