प्रयागराज, फरवरी 28 -- होली और रमजान को देखते हुए मुख्य सचिव ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक ली। इस दौरान आबकारी विभाग को विशेष रूप से सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। कहा गया कि अफसर जागरूक रहें और क्षेत्र में भ्रमण करें। जहरीली शराब की बिक्री किसी कीमत पर न हो। बेवजह शराब की दुकानें बंद न हों, जिससे लोग नकली शराब खरीद लें। अफसरों को निर्देश दिया गया कि वो अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहें और सभी के संपर्क में रहें। मिश्रित आबदी वाले क्षेत्रों में विशेष रूप से संपर्क करें। जिले से प्रभारी जिलाधिकारी हर्षिका सिंह, आबकारी अधिकारी सुशील कुमार मिश्र, खनन अधिकारी केके राय आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...