मुंगेर, अप्रैल 10 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। मालदा किऊल रेलखंड पर इन दिनों ट्रेनों में अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग (एसीपी) की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे रेलवे की समयबद्धता पर गंभीर असर पड़ रहा है। रेलवे प्रशासन ने इसे लेकर चिंता जताई है। और यात्रियों से नियमों का पालन करने की अपील की। वहीं आरपीएफ सहित संबंधित विभागों को विशेष निर्दश देकर दिया है कि ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्ती से निपटे। स्टेशनों व पटरी किनारे के लोगों के बीच नया एक्शन प्लान के तहत विशेष जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया है।यह जानकारी पूर्व रेलवे कोलकाता के एजीएम सह सीपीआरओ ने दी है। उन्होंने कहा कि एसीपी केवल आपात स्थिति के लिए है। लेकिन कुछ ऐसे लोग जोक अनावश्यक इसका दुरुपयोग करने से बाज नहीं आ रह। एसीपी मामले में अक्सर ग्रामीण युवाएं और छात्र-छात्राएं शामिल होते है...