शिमला, जनवरी 5 -- राजधानी शिमला में अदालत से जमानत दिलाने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिला अदालत चक्कर में एक महिला की जमानत करवाने के लिए जमीन से जुड़े फर्जी कागज़ात पेश किए गए और अदालत को गुमराह किया गया। मामला उजागर होने के बाद शिमला पुलिस ने इस संबंध में धोखाधड़ी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला न्यू शिमला के सेक्टर-3 स्थित रमेश भवन निवासी आशीष शर्मा पुत्र स्वर्गीय रमेश चंद शर्मा की शिकायत के आधार पर सामने आया है। शिकायतकर्ता के अनुसार राकेश कुमार ने ममता त्यागी की जमानत करवाने के लिए अदालत में जमीन के ऐसे दस्तावेज प्रस्तुत किए, जो वास्तविक नहीं थे। शिकायत में कहा गया है कि इन दस्तावेजों को जानबूझकर फर्जी तरीके से तैयार किया गया और अदालत के समक्ष सही तथ्य छिपाए गए। शिकायतकर्ता का आरोप है...