बेल्हा में 'भारतवाली लड़की' सम्मानित
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 29 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की प्रतापगढ़ इकाई की ओर से मंगलवार को विशेष सम्मान समारोह हुआ। इसमें प्रतापगढ़ से नेपाल तक की साइकिल यात्रा अकेले पूरी करने वाली बेटी को 'भारतवाली लड़की' के रूप में सम्मानित किया गया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उसे प्रशस्ति पत्र देकर उसके साहस और आत्मविश्वास की सराहना की। पदाधिकारियों ने कहा कि 'बेल्हा की गलियों से दुनिया तक' पहचान बनाने वाली बेटी ने एक सोच, एक साइकिल, एक यात्रा के संकल्प को साकार किया है। अकेले साइकिल से प्रतापगढ़ से नेपाल तक की यात्रा पूरी करना उसके दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास को दर्शाता है। उसकी उपलब्धि जिले की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। यह सम्मान नारी शक्ति के साथ 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के संदेश को भी मजबूती देता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.