प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 19 -- अमेठी के रायपुर फुलवारी स्थित मकान में संग्रामपुर बढ़ईपुर गांव निवासी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक 46 वर्षीय राम प्रकाश वर्मा का शव गुरुवार को संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। पिता और बेटे ने बीएलओ, बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी के दबाव में खुदकुशी करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तो मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट में सिर्फ किसी को मौत का जिम्मेदार न बताने की बात लिखी है। मृतक की पत्नी मीरा देवी ने बताया कि उसके पति राम प्रकाश प्रतापगढ़ के संडवा चंडिका विकास खंड के गौहानी प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक पद पर तैनात थे। वह दिव्यांग भी थे। कुछ दिन पहले बच्चों संग ससुराल बढ़ईपुर में रह रही थीं। पति अमेठी के रायपुर फुलवारी स्थित मकान में अकेले रह रहे थे। बुधवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.