प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 6 -- नोएडा में रहकर नौकरी कर रहा युवक बाइक से गुरुवार की रात अपने दोस्तों से मिलने जा रहा था। बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा जाने से युवक की मौत हो गई है। साथी घायल हो गए जिनका उपचार चल रहा है। मौत की खबर नोएडा से बेल्हा आते ही कोहराम मच गया। पट्टी थाना क्षेत्र के रामपुर बेला गांव निवासी सुनील चौरसिया नोएडा में रहकर नौकरी करता था। होली के दिन ग्रेटर नोएडा में अपने दोस्तों से मिलने के लिए दो बाइक से अपने दोस्त शक्ति चौरसिया पुत्र रामउजागिर, अंकुश पुत्र रामराज चौरसिया रामपुर बेला व शिवम चौरसिया निवासी मरियमपुर जा रहे थे। रास्ते में अचानक डिवाइडर से दुर्घटना की वजह से चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सुनील चौरसिया को मृत घोषित कर दिया। बाकी तीनों लोगों का इलाज जारी है। मृतक सुनी...