बलिया, मार्च 14 -- बेल्थरारोड। सीयर ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों को शहरी शैक्षिक सुविधाओं से जोड़ने की पहल शुरू की गई है। शासन ने ब्लॉक के 10 ग्राम पंचायत को डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना के लिए चुना है। इनमें पुस्तकालय के निर्माण और संसाधन उपलब्ध कराने का कार्य तेजी से चल रहा है। तहसील क्षेत्र के पतनारी, दोथ, गौरी ताल घोसा, कुशहा रसीदपुर, इंदौली जमीन इंदौली, पलिया, इब्राहिम पट्टी, हल्दीरामपुर, मझौवां, गुजैनी पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित किया जायेगा। इसमें प्रत्येक लाइब्रेरी पर लगभग चार लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। इन पुस्तकालय में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आधुनिक संसाधन मिलेंगे। इनमें लैपटॉप, कंप्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट कनेक्टिविटी और फर्नीचर जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। इस आधुनिक लाइब्रेरी में जहां बच्च...