फिरोजाबाद, मार्च 2 -- थाना मटसेना में वकार अहमद पुत्र अशफाक निवासी कश्मीरी गेट थाना रामगढ़ ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी बेटी को ससुरालियों द्वारा मारपीट कर उत्पीड़न किया जा रहा है। उसको मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया है। बेटी अर्शी की शादी अहसन उर्फ सुबूर अली निवासी नगला मुल्ला थाना मटसेना के साथ 11 नवम्बर 2025 को की थी। कम दहेज बताकर शादी के बाद उसकी पति ने लाठी डंडों और बेल्टों से मारपीट की। पांच लाख रुपये और बाइक की मांग की जाती है। धमकी दी है कि अगर ये नहीं लाई तो पेट्रोल डालकर जला देंगे। पति की हरकतों की ससुरालियों से शिकायत करने पर कहा जाता है कि पहले मांगों को पूरा कर तब उत्पीड़न बंद होगा। पति अहसन अली, ससुर खालिक अहमद, सास तहसीम बेगम, देवर साद और साकिव, ननद तरन्नुम, ननद नाजिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि बेटी के ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.