जौनपुर, जून 6 -- जौनपुर, संवाददाता। बक्शा ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत गांव बेल्छा निवासी अंकित यादव के घर पर शुक्रवार को काशी दास पूजा का आयोजन किया गया। यह आयोजन गांव निवासी अमर बहादुर यादव के नेतत्व में संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- बेल्छा में काशी दास की पूजा में उमड़ी भीड़काशी दास पूजा का आयोजन जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की। आयोजक अमर बहादुर यादव, भैयालाल, और रामबहादुर ने बताया कि काशी दास बाबा की पूजा गांव में प्रतिवर्ष परंपरागत रूप से आयोजित की जाती है। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष भी विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न कराई गई।पूजा की सुविधा पूजा-अर्चना का कार्य पंथी संजय भगत द्वारा कराया गया। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधियों के साथ पूजा कराई, जिसमें श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव से शामिल रहे।सामाजिक सौहार्द पू...