पूर्णिया, सितम्बर 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के मधेपुरा से कटिहार जाने के दौरान रविवार को बेलौरी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, क्षेत्रीय प्रभारी भाजपा महिला मोर्चा सह पूर्व पार्षद सरिता राय के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। यह भी पढ़ें- Purnia News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का पूर्णिया में स्वागत यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: बूथ मजबूत तो संगठन मजबूत, हर कार्यकर्ता निभाए अपनी जिम्मेदारी : संजय सरावगी यह भी पढ़ें- सिरसा में...