बिहारशरीफ, फरवरी 26 -- बेलौनी में गैस सिलेंडर से भड़की आग, ढाई लाख की संपत्ति राख शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोरमा थाना क्षेत्र के बेलौनी गांव में गैस लीक हो जाने के कारण एक घर में आग लग गई। तेज हवा के कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घर में रखा सारा सामान राख हो गया। घटना गुरुवार की दोपहर में गांव के ही श्रीकांत महतो के घर में हुई। बताया जाता है कि खाना बनाने के दौरान गैस का चूल्हा जलाया तो गैस सिलेंडर में आग लग गयी। करीब ढाई लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.