बिहारशरीफ, जनवरी 27 -- बेलौनी गांव में दो पक्षों में हिंसक झड़प, 10 घायल शेखपुरा। हिन्दुस्तान संवाददाता। कोरमा थाना क्षेत्र के बेलौनी गांव में सोमवार की शाम दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। मारपीट में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गये। पुलिस की मदद से घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक पक्ष से राम ईश्वर राम, विकास कुमार, बादल कुमार, मिस्टर कुमार, पिंकी देवी और रोशनी देवी तो दूसरे पक्ष से मीरा देवी, विक्रांत कुमार, सौरभ कुमार और विवेक कुमार शामिल हैं। घायल राम ईश्वर राम ने बताया कि वह अपनी खेत में लगी फसल में दवा का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने उनके साथ गाली-गलौज की। मना करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि उन्हें बचाने आईं महिलाओं और अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की गय...