बुलंदशहर, मार्च 25 -- नरौरा थाना क्षेत्र के बेलोंन शक्तिपीठ पर बुधवार सुबह बस से कुचलकर फिरोजाबाद की एक श्रद्धालु महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर फरार बस ड्राइवर की तलाश कर रही है। घटना बुधवार सुबह की है। फिरोजाबाद जनपद के ग्राम मिर्जानगर निवासी सीमा (35 वर्ष) पत्नी मिट्ठू लाल नवरात्र में माता रानी के दर्शन को आई हुई थी। मंगल पैंठ बाजार में खड़ी एक बस के पीछे शौच को गई थी। इसी दौरान बस के ड्राइवर ने बस को रिवर्स किया, इससे बस के टायर के नीचे आने से सीमा की मौके पर ही मौत हो गई। नरौरा थाना प्रभारी गंगा प्रसाद राजपूत ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही बेलोंन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में लिया, जबकि महिला के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। हादसे परिजनों में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...