प्रयागराज, मार्च 30 -- प्रयागराज, संवाददाता। डिजिटल इंडिया मिशन को बढ़ावा देते हुए बेली अस्पताल में क्यूआर कोड से भी ओपीडी का पर्चा बनवाया जा सकेगा। साथ ही नकद धनराशि लेने की व्यवस्था जारी रहेगी। यदि किसी मरीज व तीमारदार के पास दवा का पर्चा बनवाने के लिए फुटकर पैसा नहीं है तो पर्चा काउंटर पर रखे क्यूआर कोड से भी भुगतान किया जा सकता है। साथ ही ऑनलाइन जांच शुल्क भी जमा किया जा सकता है। अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भावना शर्मा ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए क्यूआर कोड से भी भुगतान की सुविधा शुरू की गयी है। इससे मरीजों को राहत मिलेगी।एसआरएन में नहीं शुरू हुआ ऑनलाइन भुगतानमंडल के सबसे बड़े एसआरएन अस्पताल में ओपीडी व जांच शुल्क काउंटर पर अभी ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। अस्पताल की ओर से काउंटर पर दिसंबर में स्वाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.