भागलपुर, जून 3 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। विक्रमशिला सेतु पर बने बेली ब्रिज पर वाहनों के परिचालन का रफ ट्रायल रन शुरू हो गया है। मंगलवार रात सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधिकारियों ने सेना की गाड़ियों का परिचालन कर रफ ट्रायल लिया। बेली ब्रिज पर हल्के वाहनों की आवाजाही और स्पीड चेक करने के क्रम में अधिकारियों ने अपनी गाड़ी चला कर ट्रायल लिया। इस संबंध में बीआरओ के अधिकारियों ने बताया कि यह ऑफिशियली ट्रायल रन नहीं है। जब सारा बेली ब्रिज तैयार हो जाएगा तब एक साथ ही ट्रायल रन लिया जाएगा। आईआईटी विशेषज्ञों की मौजूदगी में ट्रायल रन कराया जाएगा। ताकि आईआईटी इसे फिट एंड फाइनल का सर्टिफिकेट विभाग एवं प्रशासन को दे और उस आधार पर प्रशासन इस पुल पर वाहनों की आवाजाही शुरू करने की अनुमति प्रदान करे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...