बेली के स्टेमी केयर में दो मरीजों को मिला जीवनदान
प्रयागराज, सितम्बर 17 -- प्रयागराज। बेली अस्पताल में बुधवार को स्टेमी केयर में दो मरीज का त्वरित उपचार कर नया जीवन दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भावना शर्मा के अनुसार राजापुर के रहने वाले 52 वर्षीय डॉ. एसके पांडेय के सीने में दर्द, घबराहट व सांस की परेशानी थी। ईसीजी जांच के बाद डॉ. आरसी मौर्य व डॉ. मंसूर अहमद के निर्देशन में मरीज को थ्रोम्बोलिसिस थेरेपी दी गई। साथ ही महंगा टेनेक्टेप्लेस इंजेक्शन नि:शुल्क लगाया गया। बाजार में इसकी कीमत 40 हजार रुपये है। इसी तरह फतेहपुर 66 वर्षीय ननकी को सीने में दर्द की शिकायत पर भर्ती किया गया। उनका भी गोल्डन आवर के उपचार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.