गोरखपुर, मार्च 24 -- बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के महावीर छपरा क्षेत्र में मंगलवार सुबह वेटरनरी कॉलेज और स्टेडियम निर्माण कार्य में लगे दो डंपरों का चालान किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात एआरटीओ अरुण कुमार ने वाहनों की जांच की। दोनों डंपर चालकों के पास आवश्यक कागजात नहीं मिले। इस पर एआरटीओ ने वाहनों का चालान कर दिया। चालान की कार्रवाई के बाद दोनों डंपरों को बेलीपार पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...