औरैया, अप्रैल 11 -- दिबियापुर, संवाददाता। बेला रोड स्थित बिलरायां-पनवाड़ी राजमार्ग पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने शनिवार को मुनादी कराकर मकान और दुकान मालिकों को 15 अप्रैल तक स्वयं अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया है। तय समयसीमा के बाद 16 अप्रैल को बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी और खर्च अतिक्रमणकारियों से वसूला जाएगा। इससे पहले शुक्रवार को विभाग ने चिन्हित भवनों पर लाल निशान लगाकर अंतिम चेतावनी दी थी। सहायक अभियंता भारत विजय सिंह और अवर अभियंता अमित शुक्ला की टीम ने सड़क की पैमाइश कर अतिक्रमण की सीमा तय की। सड़क के केंद्र से 11 से 14 मीटर तक की दूरी मापकर लगभग 300 मकानों और दुकानों को चिन्हित किया गया है। कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। यह पूरी प्रक्रिया उच्च न्यायालय में...