बेला में लगा विद्युत समाधान मेगा कैंप
औरैया, मई 15 -- बेला। बेला स्थित विद्युत उपकेंद्र में शुक्रवार को विद्युत समाधान मेगा कैंप का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस कैंप में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में ग्रामीण और व्यापारी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शिविर में बिल संशोधन, नए विद्युत कनेक्शन, मीटर जांच एवं बदलाव, बिजली लोड बढ़ाने या घटाने समेत विभिन्न समस्याओं का समाधान किया गया। उपभोक्ताओं की शिकायतों को सुनकर विभागीय अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की। यह भी पढ़ें- 15 से 22 मई तक लगेंगे मेगा बिजली शिविर यह भी पढ़ें- शिविर में उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी गई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.