मुजफ्फरपुर, जून 23 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। उद्योग विभाग की प्रोजेक्ट क्लीयरेंस की बैठक में मुजफ्फरपुर और बेतिया के दो बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई। इससे रोजगार के नए दरवाजे खुलेंगे। बैठक में लिए गए फैसले के मुताबिक मुजफ्फरपुर के बेला औद्योगिक क्षेत्र में 1500 वर्गफीट में रेडीमेड कपड़ा उत्पादन यूनिट स्थापित होगी। नई यूनिट शुरू होने से स्थानीय युवाओं को सिलाई, कटिंग, फिनिशिंग और पैकेजिंग में रोजगार मिलेगा।वहीं, बेतिया औद्योगिक क्षेत्र में सीएनजी (बीपीसीएल) भंडारण के लिए एक एकड़ जमीन आवंटित की गई है। केंद्र सरकार की ग्रीन एनर्जी पॉलिसी के तहत बिहार में सीएनजी स्टेशन का नेटवर्क तेजी से बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- कुमार बाग के स्पेशल इकोनामिक जोन में लगेगा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बेतिया में भंडारण यूनिट बनने से पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपार...