बेला में मुंबई की कंपनी लगाएगी रेडिमेड कपड़ा उद्योग
मुजफ्फरपुर, मई 10 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर के बेला औद्योगिक क्षेत्र में मुंबई की एक कंपनी रेडिमेड कपड़ा फैक्ट्री लगाएगी। इसे लेकर बियाडा ने कंपनी को 60000 वर्ग फीट जमीन आवंटित किया है। फैक्ट्री खुलने से करीब 150-200 को रोजगार मिलेगा। बताया जाता है कि कंपनी की बिहार के अलावा दिल्ली, मुंबई, गुजरात, पंजाब आदि राज्यों में फैक्ट्री है। जमीन आवंटन को लेकर बियाडा के चेयरमैन सह एमडी ने पीसीसी की बैठक में अनुमति दी है। इसके अलावा दिल्ली की एक कंपनी को हार्ड लगेज सेल यानी शूटकेस व ट्रॉली निर्माण करने वाली कंपनी को भी 44 हजार वर्ग फीट जमीन आवंटित की है। इसके यूनिट के स्थापना से करीब 100 लोगों को रोजगार मिलेगा। यह कंपनी दिल्ली की बताई गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.