औरैया, मार्च 28 -- बेला, संवाददाता। कस्बे में शनिवार को बिजली विभाग द्वारा चलाए गए सघन चेकिंग अभियान से बकायेदारों और बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान विभाग की टीम ने करीब दो लाख रुपये का राजस्व वसूला, जबकि बकाया बिल जमा न करने वाले 30 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। टीम ने विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर उन उपभोक्ताओं की जांच की, जो लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं कर रहे थे या अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे थे। कई उपभोक्ताओं को मौके पर ही बकाया जमा करने के निर्देश दिए गए। अभियान के दौरान अवर अभियंता वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने सख्ती बरतते हुए बार-बार चेतावनी के बावजूद भुगतान न करने वालों के कनेक्शन विच्छेदित किए। कार्रवाई से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। अवर अभियंता वीरेंद्र सिंह ने बताया क...