सीतामढ़ी, मार्च 20 -- परिहार। बेला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चांदी राजवाड़ा गांव में छापेमारी का अवैध रूप से आधार कार्ड बनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बेला थाना क्षेत्र के ही मनिक्थर गांव निवासी सुबोध कुमार के रूप में हुई है। सुबोध पर आरोप है कि ग्राहक सेवा केंद्र की आड़ में वह अवैध रूप से आधार कार्ड बनाने का कार्य कर रहा था। पुलिस ने उसके दुकान से दो लैपटॉप, फिंगरप्रिंट स्कैनर, आइरिस स्कैनर, वेब कैमरा, दो प्रिंटर, एक अंगूठा का थंब इंप्रेशन क्लोन रबर स्टैंप व अन्य सामान के साथ ही कई दस्तावेज जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ग्राहक सेवा केंद्र की आड़ में चांदी राज...