मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले के बेला औद्योगिक क्षेत्र में टेक्सटाइल व लेदर सेक्टर की दो बड़ी कंपनियां अपनी यूनिट खोलेंगी। दोनों कंपनियां यहां करीब 1001 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। इसके लिए उद्योग विभाग ने महाराष्ट्र व दिल्ली की एक-एक कंपनी को फर्स्ट क्लियरेंस प्रदान किया है। साथ ही ससमय बियाडा की सभी शर्तों को पूरा करने का निर्देश दिया है। पटना में उद्योग विभाग के विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बीते दिनों हुई राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद की बैठक में महाराष्ट्र की कंपनी को बेला औद्योगिक क्षेत्र में बैग उत्पादन की यूनिट के लिए फर्स्ट क्लियरेंस दी गई है। यह कंपनी बेला में 268.65 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी हर साल 17 लाख से अधिक पीवीसी लेदर बैग का उत्पादन करेगी। इससे करीब 200 कामगारों के लिए रोजगार का सृजन हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.