मधुबनी, अक्टूबर 4 -- लखनौर,निप्र। थाना के बेला में एक नव विवाहिता की मौत हो गई। महिला घर पर अकेली थी। सास मां दुर्गा का खोंईछ भरने जोरला गई थी। घटना गुरुवार की है। मृतका की सास खोंईछ भरकर वापस घर आई तो देखी कि बहू पंखा में फांसी लगाकर लटकी हुई है। वह आस पास को लोगों को बुलायी। मृतका अभिलाषा देवी की एक वर्ष पूर्व ही बेला के राम गणेश महतो से प्रेम विवाह हुआ था। पति मुम्बई में काम करके परिवार का जीवन यापन करता है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने कहा कि घटनास्थल पर एफ एस एल की टीम को बुलाया गया है। पुलिस मामले में सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।नव विवाहिता की आकस्मिक मौत से बस्ती में मातमी सन्नाटा व्याप्त है। मौत को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...