मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। बेला मुठभेड़ में पुलिस की गोली से एटीएम फ्रॉड गिरोह के सरगना पप्पू सहनी की मौत की न्यायिक जांच होगी। जांच न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) पूर्वी पंकज कुमार पंडित करेंगे। सीजेएम ने शुक्रवार को उन्हें जांच की जिम्मेदारी सौंपी। सीजेएम ने यथाशीघ्र जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। इससे पहले, एसएसपी की अर्जी पर डीएम ने न्यायिक जांच कराने की अनुशंसा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पास भेजी थी। इसे न्यायाधीश ने सीजेएम के पास भेजा था। दूसरी ओर, मामले की पुलिस जांच के लिए सिटी एसपी के नेतृत्व में एसआईटी भी गठित की गई है। इसके अलावा, टेक्निकल टीम भी जांच कर रही है। गत 17 फरवरी की दोपहर पप्पू सहनी की गोली से बेला थाना के सहायक अवर निरीक्षक विकास कुमार घायल हो गए। इसके बाद पुलिस अभिरक्षा से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.