बदायूं, जनवरी 8 -- मूसाझाग। क्षेत्र के गांव बेला के लोग बारात घर की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारात घर न होने की वजह से तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लंबे समय से यह मांग चली आ रही है, लेकिन अब तक मांग अधूरी है। बारात अगर मिल जाएगा तो गांव के लिए एक बड़ी सौगात होगी। बेला गांव की आबादी करीब दो हजार है, लेकिन यहां पर बारात घर अब तक नहीं बना है, ऐसा भी नहीं है कि यहां के लोगों ने बारात घर की मांग न कि हो। यहां के लोग लगातार बारात घर की मांग करते चले आ रहे हैं, लेकिन फिर भी यह मांग अधूरी है। बुधवार के लिए बोले बदायूं के तहत बेला में आयोजित संवाद में लोगों ने खुलकर बारात घर की मांग की। लोगों ने कहा कि अगर बारात घर बन जाएगा तो काफी लाभ मिलेगा। वर्तमान में बारात घर न होने की वजह से बेटा, बेटियों की शादी करने के लिए टेंट...