औरंगाबाद, फरवरी 17 -- जिले के मदनपुर प्रखंड अंतर्गत सलैया थाना क्षेत्र के बेला गांव में एक हाथी दल से भटककर खेतों में पहुंच गया। हाथी जंगल क्षेत्र से निकलकर दर्जन गांवों से होते हुए बेला गांव के खेत में पहुंचा। हाथी के पहुंचने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और निगरानी शुरू कर दी। वन विभाग ने ग्रामीणों को फिलहाल खेतों में नहीं जाने की सलाह दी है। वनपाल रौनक कुमार ने बताया कि हाथी के मूवमेंट पर लगातार नजर रखी जा रही है। किसानों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है। कहीं भी हाथी दिखाई देने पर उससे दूर रहने और तुरंत वन विभाग को सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल वन विभाग की टीम क्षेत्र में कैंप कर हाथी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और ग्रामीणों को सतर्क किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...