रांची, अप्रैल 4 -- खूंटी, संवाददाता। सदर प्रखंड के बेलाहाथी गांव स्थित सार्वजनिक हनुमान मंदिर का प्रथम वार्षिक उत्सव शनिवार से श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रारंभ हो गया। वार्षिकोत्सव के पहले दिन शनिवार को 751 कलश के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण व्याप्त हो गया। शनिवार सुबह 6 बजे मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा में शामिल बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में तजना नदी से कलश में पवित्र जल भरकर गांव का परिभ्रमण करते हुए मंदिर पहुंचकर कलश स्थापित क़िया। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के बीच शरबत, फल एवं चना का वितरण भी किया गया। मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान लखेश्वर पांडा की टीम द्वारा संपन्न कराए जा रहे हैं। शनिवार शाम अधिवास पूजा एवं आरती के साथ कार्यक्रम का आयोजन किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.