बेलासपुर में भीषण अग्निकांड, दुकान-घर समेत लाखों का सामान राख
बलरामपुर, मई 3 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुडाडीह गांव के मजरा बेलासपुर में शनिवार रात भीषण अग्निकांड से एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। कपड़ा व किराना की दुकान के साथ आवासीय हिस्से में अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते पूरी गृहस्थी को अपनी चपेट में ले लिया। आग में दुकान का सारा सामान, नकदी, कपड़े व जेवरात समेत लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। पीड़ित भगवान प्रसाद कसौंधन ने बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे परिवार के सभी सदस्य भोजन कर सो चुके थे। तभी अचानक दुकान से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। यह भी पढ़ें- कपड़ा व किराने की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख कुछ ही देर में कपड़ा और किराना की दुकान में रखा सामान धू-धू कर जलने लगा। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े और बोरिंग व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.