घाटशिला, जनवरी 11 -- घाटशिला, संवाददाता। मऊभंडार फुटबॉल ग्राउंड में पूर्व शिक्षा मंत्री स्व रामदास सोरेन कि स्मृति में चल रहे घाटशिला एमएलए कप क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन बेलाजुड़ी इलेवन बेलाजुड़ी कि टीम ने श्रवण इलेवन बनकाटी और चैंप्स इलेवन दाहिगोड़ा को अलग-अलग मैच में हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। शनिवार को खेले गए पहले मैच में चैंप्स इलेवन दाहिगोड़ा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए। जिसमें उनकी ओर से बल्लेबाज गौतम मुंडा ने अर्द्धशतकीय पारी खेलते हुए 70 रन और हिमानीश ने 22 रन बनाए। विपक्षी टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए निक्कू ने एक विकेट हासिल किया। जवाब में नमन इलेवन टुमांगडुंगरी निर्धारित आठ ओवर में तीन विकेट खोकर मात्र 105 रन ही बना सकीं। जिसमे उनकी और से बल्लेबाज दिनेश ने 43 औ...