भभुआ, फरवरी 13 -- जमीन चयनित कर अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के लिए सीओ को भेजा गया पत्र जिला प्रशासन कराएगा शौचालय, पेयजल, प्रकाश, शेड, सड़क की सुविधा किसान, जीविका दीदी, छोटे उद्यमी ग्रामीण हाट में बेच सकेंगे अपना उत्पाद (एक्सक्लूसिव/पेज चार की लीड खबर) भभुआ/रामपुर, हिन्दुस्तान टीम। जिला प्रशासन ने कैमूर में ग्रामीण हाट खोलने की कवायद तेज कर दी है। भीबी जी राम जी अधिनियम के तहत जिले का पहला ग्रामीण हाट स्थापित करने के लिए कैमूर प्रशासन ने बेलांव में भूमि का चयन किया है। जी राम जी के पीटीए विजय बहादुर सिंह ने बताया कि पीओ शिवकुमार भारती द्वारा बेलांव में पैक्स गोदाम के पीछे सरकारी भूमि में ग्रामीण हाट निर्माण कराने के लिए स्थल चयन कर अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए रिपोर्ट अंचलाधिकारी के पास भेजी गई है। एनओसी मिलने के बाद ग्रामीण हाट निर्माण की ...