रांची, जनवरी 23 -- रातू, प्रतिनिधि। आदिवासी युवा विकास क्लब, बेलांगी के तत्वावधान में शुक्रवार को छह दिनी फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत और विशिष्ट अतिथि प्रखंड प्रमुख संगीता देवी उपस्थित थीं। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया उद्घाटन किया। उद्घाटन मैच दीपक ब्रदर्स बुढ़मू और भगत इलेक्ट्रॉनिक्स मलमाड़ू के बीच खेला गया, जिसमें दीपक ब्रदर्स बुढ़मू की टीम 2-1 से विजयी रही। एक अन्य मैच में पीएमपी परहेपाट ने वीर कोचा फुटबॉल क्लब को 1-0 से हराया। वहीं, कच्छप ब्रदर्स फुटबॉल क्लब और लाल सागर फुटबॉल क्लब के बीच मुकाबला रोमांचक रहा, जिसे कच्छप ब्रदर्स ने ट्राईब्रेकर में 3-2 से जीत लिया। मौके पर जतरू उरांव, क्लब के संरक्षक विश्राम उरांव, लाला कुजूर, लखन गोप, ...