गंगापार, जून 9 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। मांडा पहाड़ी क्षेत्र के गांवों में गर्मी बढ़ने के साथ ही जलस्तर नीचे जाने के कारण ज्यादातर कुओं और हैंडपंपों के सूखने का सिलसिला शुरू हो गया है। हर साल गर्मी के मौसम में पहाड़ी क्षेत्र के तमाम गांवों में स्थानीय प्रशासन को टैंकर से पेयजल उपलब्ध कराना पड़ता है, लेकिन अभी टैंकर से पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। कुओं और हैंडपंपों के सूखने के साथ ही पेयजल संकट गहराना शुरू हो गया है। क्षेत्र के बेलहा कला ग्राम पंचायत के आदिवासी बस्ती के सैकड़ों ग्रामीण महीनों से बस्ती से आधा किमी दूर हनुमान मंदिर के इकलौते हैंडपंप से पानी लाकर अपने परिवार की प्यास बुझा रहे हैं।जनपद यह भी पढ़ें- बेहराजाल मध्य विद्यालय के पास एक वर्ष से खराब है जलमीनार के दक्षिणी पहाड़ी भूभाग में स्थित मांडा विकास खंड क्षेत्र के उपरौध...