बांका, जून 4 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। बेलहर विधानसभा क्षेत्र में सड़क विकास एवं निर्माण कार्यों को गति देने के उद्देश्य से बेलहर विधायक मनोज यादव ने गुरुवार को पटना में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेन्द्र से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न सड़क एवं जलनिकासी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

सड़क विकास की मांग बैठक के दौरान विधायक ने विशेष रूप से साहेबगंज बाजार में सड़क पर जलजमाव की गंभीर समस्या का मुद्दा उठाते हुए बताया कि बरसात के दिनों में लोगों, दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने वहां चल रहे नाला निर्माण कार्य को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने की मांग की।

फुली डूमर बाजार की समस्या इसके अलावा विधायक ने फुली डूमर बाजार की समस्या भी मंत्री के समक्ष रखी। उन्होंने बताया क...