बांका, फरवरी 10 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में स्वच्छता अभियान दम तोड़ रहा है। क्षेत्र का हृदय कहा जाने वाला बेलहर और साहबगंज बाजार और इर्द गिर्द कूड़ा और कचरा का अंबार लगा है। लोग गंदगी और दुर्गंध से परेशान हैं। सरकार की करोड़ों की लागत से चल रहा स्वच्छता अभियान असफल साबित हो रहा है। कोई देखने वाला नहीं है। प्रखंड मुख्यालय बेलहर बाजार पंचायत भवन चौक पर यात्री शेड के बगल में कचरा का अंबार लगा है। शेड में बैठने वाले यात्रियों और दुकानदारों और आने जाने वाले लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। लोग बताते हैं की कूड़ा कलेक्शन करने वाली गाड़ी नहीं आती है। ठेला पर कलेक्शन करने वाला बाजार में कूड़ा कलेक्शन कर बाजार के बाहर फेंक देता है। जिससे दुर्गंध फैलता रहता है। कूड़ा को कभी भी कचड़ा निष्पादन केंद्र दिखावे की वस्तु बनक...