हाजीपुर, मार्च 7 -- पटेढ़ी बेलसर। सं.सू. बेलसर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग दलित लड़की के साथ रेप करने तथा उसे उठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद 14 वर्षीय लड़की की मां ने बेलसर थाने में गोरौल थाना क्षेत्र के रसूलपुर मलिकपुरा निवासी शंकर राय के पुत्र 40 वर्षीय अरविंद राय के विरुद्ध लिखित शिकायत की है। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि अरविंद राय ने उसकी नाबालिग लड़की का कुछ दिन पहले अपहरण कर लिया था। जिसके संबंध में वैशाली थाना में कांड संख्या 52/26 दर्ज है। इस मामले में पुलिस ने मेरी लड़की को बरामद कर सौंप दिया गया था। लड़की की ओर से बताया गया कि उसके साथ अरविंद राय अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रेप किया था। इस दौरान मोबाइल से वीडियो भी बनाया था। जिसे केस न उठा...