हाजीपुर, जून 3 -- पटेढ़ी बेलसर। सं.सू. सूबे में शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए पुलिस विभाग द्वारा नये-नये तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। अब विभाग ट्रेंड डॉग की मदत ले रहीं है। छुपाकर रखे गये अवैध शराब को खोजने में डॉग स्क्वायड की टीम काफी कारगर सिद्ध हो रही है। शराब बरामदगी को पुलिस कर्मी जिस स्थान पर असफल होते है,वहां डॉग स्क्वायड के ट्रेंड डॉग शराब को सूंघकर ढूंढ निकालते है। बुधवार की शाम बेलसर थाना पुलिस के साथ डॉग स्क्वायड की टीम ने थाना क्षेत्र के हौजपुरा गांव के एक घर में छापेमारी के दौरान विदेशी शराब और बीयर बरामद की। यह भी पढ़ें- बेलसर में डॉग स्क्वायड की मदद से पुलिस ने बरामद की बीयर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार के नेतृत्व में चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में घर से विदेशी शराब की जखीरा बरामद की गई। बताया गया है कि पुलिस की छापेमा...