हाजीपुर, मार्च 28 -- पटेढ़ी बेलसर। संवाद सूत्र बेलसर पुलिस ने शनिवार को अवैध रूप से संचालित देसी शराब के अड्डे को चिन्हित कर उसे ध्वस्त करने का अभियान चलाते हुए क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान वाया नदी किनारे संचालित आधा दर्जन से अधिक देसी शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान करीब दो हजार लीटर से अधिक कच्चा जावा नष्ट किया। साथ ही शराब निर्माण में उपयोग होने वाले प्लास्टिक ड्रम, बर्तन समेत अन्य उपकरणों को आग लगाकर नष्ट कर दिया गया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के जगदीशपुर, जारंगी एवं हौजपुरा गांव स्थित नदी के किनारे चल रही अवैध भट्ठियों को चिन्हित कर यह कार्रवाई की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...