हाजीपुर, जुलाई 18 -- बेलसर पुलिस ने शनिवार को जारंग गांव में वाया नदी के किनारे चार अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त कर दिया। पुलिस द्वारा चलाएं जा रहे इस अभियान के दौरान करीब 2000 लीटर जावा को भी नष्ट किया है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वाया नदी के किनारे अवैध रूप से संचालित देसी शराब की दर्जनों भट्टियों को सहित हजारों लीटर जावा एवं इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को नष्ट किया गया है। वहीं पुलिस के इस विशेष अभियान के दौरान काफी अवैध शराब भट्टियों को तो नष्ट किया गया हैं। लेकिन इस धंधे को संचालित करने वाले करोबारियों की गिरफ्तारी न के बराबर होने से भी कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: कच्ची शराब की तीन भठ्ठियों को किया ध्वस्त शनिवार को भी हुई इस कार्रवाई में पुलिस को कोई भी तस्कर हाथ नहीं आया...