हाजीपुर, जनवरी 29 -- पटेढ़ी बेलसर। संवाद सूत्र बेलसर थाना क्षेत्र के चकदौलत गांव में बुधवार की शाम पुलिस ने दुर्घनाग्रस्त एक कार से विदेशी शराब बरामद की। दरअसल उक्त कार ट्रांसफार्मर लगे पोल को ठोकर मार संरचना को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रांसफार्मर में ठोकर मारने के बाद कार सवार व्यक्ति फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें विभिन्न ब्रांडों के उत्तरप्रदेश निर्मित चार बोतल विदेशी शराब मिली। बेलसर पुलिस ने कार को जब्त कर थाने ले आयी। इस मामले को लेकर कनीय विद्युत अभियंता आदर्श ने कार मालिक तथा चालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवायी है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि उजले रंग की मारुति कार से 03 लीटर विदेशी शराब बरामद हुयी है। कार को जब्त कर थाने ले आया गया है तथ...