मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जमीन पर कब्जे के लिए झपहां में जेसीबी से बाउंड्री और मकान को ढाहे जाने के बाद बेलसंड विधायक व उसके भाई से जुड़े सिंडिकेट के खिलाफ पहला केस दर्ज कराने वाले पीड़ित प्रहलाद कुमार को धमकी मिली है। उन्हें केस उठाने के लिए डराया धमकाया जा रहा है। इसको लेकर पीड़ित ने अहियापुर थाने में नई एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें राहुल व रमेश वर्मा को आरोपित बनाया है।पुलिस को बताया है कि बीते दो नवंबर की सुबह साढ़े दस बजे उसके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले अपना नाम राहुल कुमार बताया। उसने कहा कि अहियापुर थाने में तुम्हारे द्वारा दर्ज कराए गए केस के सिलसिले में बात करनी है। इसके लिए मेडिकल कॉलेज के पास होटल शिवम में आने के लिए दबाव बनाया। जब जाने से इंकार कर दिए तो वे लोग प्रहलाद कुमार के ...