मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बेलसंड के विधायक अमित रानू को कोर्ट से तथ्य छिपाना महंगा पड़ गया। एडीजे-8 कोर्ट ने आपराधिक इतिहास छिपाने के कारण विधायक पर 1.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। हालांकि कोर्ट ने जुर्माने के साथ ही विधायक की अग्रिम जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: विधायक के भाई सोनू पर सात मामलों में पुलिस से मांगे साक्ष्यपुलिस की तलाशी और मामले की जानकारी मामला विधायक के बैरिया स्थित घर पर पुलिस की तलाशी के दौरान सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, धक्का-मुक्की और बदसलूकी से जुड़ा है। इसको लेकर पुलिस ने विधायक के खिलाफ केस दर्ज किया था, जिसमें विधायक ने अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की थी। पुलिस का आरोप है कि सीजेएम कोर्ट से 22 अगस्त 2026 को जारी सर्च वारंट के आधार पर वरीय अधिकारिय...