सीतामढ़ी, जुलाई 20 -- बेलसंड। गुरुशरण सिंह उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, बेलसंड परिसर में रविवार को सरस्वती विद्या निकेतन का शुभारंभ विडिकॉफ्रंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बेगुसराय से किया। इस अवसर पर सांसद लवली आनंद ने स्कूल में दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांसद ने विद्यालय के संस्थापक स्व. गुरुशरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यालय में संचालित मॉडल विद्यालय के नवम वर्ग में मेधा के आधार पर 40 छात्र-छात्राओं का नामांकन किया गया। इन विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लास के माध्यम से आधुनिक एवं उच्च स्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का हुआ शुभारंभ यह भी पढ़ें- गुणवत्...