सीतामढ़ी, मार्च 28 -- सीतामढ़ी। नगर पंचायत बेलसंड में शनिवार को अतिक्रमण हटाने और एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लेकर सघन अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व एसडीएम वंदना सिन्हा, कार्यपालक पदाधिकारी पंकज कुमार एवं थानाध्यक्ष पुनि जंगो राम ने संयुक्त रूप से किया। अभियान अनुमंडल अस्पताल मोड़ से शुरू होकर थाना चौक, रजिस्ट्री चौक, डाकघर चौक होते हुए कदम चौक तक चलाया गया। टीम ने सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को हटाया और दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी। साथ ही एकल उपयोग प्लास्टिक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। कई दुकानों से प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई। दुकानदारों से कुल 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक का उपयोग बंद करने और वैकल्पिक साधनों को अपनाने की अपील की।अभियान के दौरान प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.