सीतामढ़ी, मार्च 29 -- बेलसंड। बेलसंड थाना पुलिस ने शराब सेवन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुअनि मनीष कुमार के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में शिवहर जिले के श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र के फुलकहां गांव निवासी राकेश पासवान एवं सरोज पासवान दोनों पिता धनराज पासवान शामिल हैं। इसके अलावा थाना क्षेत्र के भटौलिया निवासी कृष्ण कुमार पिता राजकिशोर राय, तेजप्रताप कुमार पिता अकलू साह तथा भोरहा गांव निवासी अजय कुमार पिता बिरजू पासवान को भी गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष पुनि जंगो राम ने बताया कि सभी आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराने के लिए लगातार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.