मुजफ्फरपुर, मई 2 -- मीनापुर। बेलवा मीनापुर लिंक चैनल का काम वर्षों से अधूरा पड़ा है। स्थानीय अमरेंद्र कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा किसानों पर जमीन अतिक्रमण करने का आरोप लगाया जा रहा है, जबकि सरकार की ओर से संबंधित भूमि पर अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी हो चुका है। 7 नवंबर 2023 से चल रहे जीर्णोद्धार कार्य में अब भी करीब 21 प्रतिशत काम अधूरा है। लगभग 12 किलोमीटर में उड़ाही का कार्य अधूरा है। इससे चैनल में पानी का प्रवाह शुरू नहीं हो पाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...