देवरिया, मई 11 -- महुआडीह। महुआडीह पुलिस बेलवा बाजार में बैठकर डेढ़ सौ गांव की निगहबानी करेगी। बेलवा बाजार में महुआडीह थाने का प्रशासनिक भवन और आवास बनाकर तैयार हो चुका है। अब केवल औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जल्द ही नए भवन से थाना संचालन शुरू होने की उम्मीद है। इसके शुरू होते ही लगभग डेढ़ सौ गांवों की सुरक्षा व्यवस्था की कमान यहीं से संभाली जाएगी। यह भी पढ़ें- साहिबगंज महिला थाना को शीघ्र मिलेगा अपना भवनपुलिस चौकी का इतिहास रामपुर कारखाना थाने के अंतर्गत महुआडीह कस्बे में एक पुलिस चौकी स्थापित की गई थी। कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही की पहल पर वर्ष 2021 में रामपुर कारखाना, कुशीनगर के हाटा कोतवाली और गौरी बाजार थाना क्षेत्रों के करीब 150 गांवों को अलग कर इसी चौकी को महुआडीह थाना का दर्जा दे दिया गया। तब से अब तक थाना अस्थायी रूप से चौक...