सीतामढ़ी, मई 24 -- आमोद कुमार सीतामढ़ी। नालसा दिल्ली व बालसा पटना के निर्देश के आलोक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार अखिलेश कुमार झा के मार्गदर्शन में शनिवार को डाल सा सचिव संजना गांधी ने मंडल कारा का मासिक निरीक्षण किया।कारा अधीक्षक को साफ सफाई एवं बंदियों को मेनू के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।साथ ही वैसे कैदी जिसे अपना अधिवक्ता नहीं है,आर्थिक स्थित कमजोर है वैसे कैदियों को सरकारी अधिवक्ता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।जेल में ऐसे भी बंदी हैं जिनका जमानत हो चुका है लेकिन बेलर के अभाव में कारा से मुक्त नहीं हो सके।वैसे यह भी पढ़ें- नालसा के निर्देश पर बांका मंडल कारा में शुरू होगी मुलाकातियों के लिए विधिक सेवा केंद्र का हेल्पडेस्क। बंदियों को पीआर बॉन्ड पर मुक्त करने के लिए विधिवत प्रक्...